घाघीडीह जेल के सेल में छापा, चाईबासा जेल ब्रेक कांड के आरोपी से हुई पूछताछ

Updated at : 12 Nov 2018 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
घाघीडीह जेल के सेल में छापा, चाईबासा जेल ब्रेक कांड के आरोपी से हुई पूछताछ

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में रविवार को दोपहर तीन बजे औचक छापेमारी से हड़कंप मच गया. एसडीओ चंदन कुमार और विधि-व्यवस्था डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में हुई छापेमारी में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा. छापेमारी के दौरान एसडीओ चंदन कुमार और विधि व्यवस्था डीएसपी आलोक रंजन ने जेल के सेल में बंद […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में रविवार को दोपहर तीन बजे औचक छापेमारी से हड़कंप मच गया. एसडीओ चंदन कुमार और विधि-व्यवस्था डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में हुई छापेमारी में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा. छापेमारी के दौरान एसडीओ चंदन कुमार और विधि व्यवस्था डीएसपी आलोक रंजन ने जेल के सेल में बंद चाईबासा जेल ब्रेक कांड के आरोपी नक्सली चोकरो चाकी उर्फ शिवो सिंह से पूछताछ की.
इसके अलावा सेल में बंद सुजीत सिन्हा, शाहदेव मुंडा सहित अन्य बंदियों से भी दोनों अधिकारियों ने अकेले में पूछताछ की. नक्सली चोकरो चाकी उर्फ शिवो सिंह को चाईबासा सदर थाना पुलिस ने जेल ब्रेक के बाद विशाखापत्तनम के मतुल गांव से पकड़ा था. उसके खिलाफ नौ दिसंबर 2014 को हुए चाईबासा जेल ब्रेक कांड के साथ कुल 17 मामले चाईबासा के विभिन्न थानों में दर्ज हैं.
इससे पूर्व पुलिस ने उसे चार जून 2014 को सोनुवा थाना क्षेत्र के केडावीर बोलाई टोली के जंगल से हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके अलावा प्रशासनिक आधार पर राज्य के दूसरे जेलों से घाघीडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किये बंदियों से पूछताछ किये जाने की सूचना है. वार्ड की तरफ पुलिस की टीम नहीं की और जेल के सेल में ही जांच के बाद टीम वापस लौट गयी. सूत्रों का कहना कि इन दोनों वरीय अधिकारियों को कुछ अहम जानकारियां मिली है.
जेल के सेल में बंद हैं दो आतंकी सहित 11 बंदी
वर्तमान में घाघीडीह जेल के सेल में दो आतंकी, नक्सली सहित प्रशासनिक आधार पर राज्य के दूसरे जेल से आये कुल 11 बंदी बंद है. एसडीओ और डीएसपी ने छापेमारी में सेल की पूरी तलाशी ली. एक-एक सामान को निकाल कर देखा. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह छापेमारी की. छापेमारी काे लेकर पदाधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन