सीमा पार से तस्करी कर लायी गयी एक करोड़ रुपये की गोलमिर्च जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2018 5:38 AM
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर कस्टम विभाग की टीम ने सीतामढ़ी जिले से बॉर्डर पार से तस्करी कर लायी गयी एक करोड़ आठ लाख रुपये की गोलमिर्च, मटर व मक्का जब्त की है. यह कार्रवाई मेजरगंज व कन्हौली थानाक्षेत्र के बीच स्थित मधुकरपुर गांव में की गयी है. छापेमारी से पहले ही तस्कर गोदाम छोड़कर फरार हो […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर कस्टम विभाग की टीम ने सीतामढ़ी जिले से बॉर्डर पार से तस्करी कर लायी गयी एक करोड़ आठ लाख रुपये की गोलमिर्च, मटर व मक्का जब्त की है. यह कार्रवाई मेजरगंज व कन्हौली थानाक्षेत्र के बीच स्थित मधुकरपुर गांव में की गयी है. छापेमारी से पहले ही तस्कर गोदाम छोड़कर फरार हो गये.
कस्टम विभाग मामले में केस दर्ज कर तस्करों का पता लगाने में जुटा है. कस्टम विभाग के अधिकारी ने बताया कि लगातार बॉर्डर पार से तस्करी की मिल रही शिकायत के बाद 24 सितंबर से टीम सीतामढ़ी बॉर्डर इलाके में गश्त लगा रही थी. इस बीच सूचना मिली कि मधुकरपुर गांव में काफी मात्रा में तस्करी का माल छुपाया गया है. स्थानीय पुलिस को साथ लेकर टीम छापेमारी को पहुंची, तो तस्कर गोदाम छोड़कर भाग निकले. मौके से 577 बोरा गोलमिर्च, 900 बोरा ड्राई मटर और 1000 बोरा सूखा मक्का बरामद किया गया.
वियतनाम, ब्राजील, अफगानिस्तान से तस्करी कर लाये जाने का संदेह
जब्त गोलमिर्च, मक्का व मटर वियतनाम, ब्राजील, अफगानिस्तान से तस्करी कर नेपाल के रास्ते बॉर्डर पार कर लाये जाने की संभावना है. कस्टम विभाग के अधिकारी ने बताया कि जब्त गोलमिर्च के बाेरा को खोला गया, तो वह ब्राजील व अफगानिस्तान का निकला है. वहीं, मटर व मक्का किस देश से लाया गया है, उसकी जांच की जा रही है.
लगातार तस्करी से बॉर्डर इलाके के पुलिस पर उठे सवाल
नेपाल बॉर्डर से लगातार तस्करी की मिल रही शिकायत को लेकर कस्टम विभाग काफी सख्त है. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब लगातार बॉर्डर इलाके में छापेमारी की जायेगी. अवैध तस्करी करनेवाले बक्से नहीं जायेंगे. बॉर्डर पार तस्करी को लेकर स्थानीय पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है. एसएसबी जवानों को और मुस्तैदी दिखाने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










