कल से लगेगा पहला नियोजन कैंप

Updated at : 08 Jun 2014 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
कल से लगेगा पहला नियोजन कैंप

मुजफ्फरपुर:नियोजन की प्रक्रिया तेज हो गई है. नौ जून को पहला नियोजन कैंप लगेगा. स्थल चयन के साथ शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व विभागीय कर्मियों के लिए भी कार्य का आवंटन कर दिया है. सभी कर्मी व अधिकारी को कार्य में मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी मुस्तफा […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर:नियोजन की प्रक्रिया तेज हो गई है. नौ जून को पहला नियोजन कैंप लगेगा. स्थल चयन के साथ शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व विभागीय कर्मियों के लिए भी कार्य का आवंटन कर दिया है. सभी कर्मी व अधिकारी को कार्य में मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी मुस्तफा हुसैन मंसूरी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अब्दुस सलाम अंसारी ने पत्र जारी किया है.

शहर में लगने वाले सभी नियोजन कैंप में विद्यालय अवर निरीक्षक नगर क्षेत्र प्रतिमा कुमारी उपस्कर की व्यवस्था करायेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी मुस्तफा हुसैन मंसूरी ने बताया कि सभी कर्मचारी व पदाधिकारी कैंप तिथि को कैंप स्थल पर उपस्थित रह कर नियोजन करायेंगे. बीइओ अपने अपने प्रखंड का नियोजन कार्य पूरा करायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन