पोषाहार के बेहतर प्रबंध की जरूरत

Updated at : 08 Jun 2014 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
पोषाहार के बेहतर प्रबंध की जरूरत

मुजफ्फरपुर : एइएस से पीड़ित बच्चों की इलाज की जानकारी लेने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम पहुंची. विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ मधुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आये चिकित्सकों के दल ने पहले विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ एचएम मुश्ताक व सिविल सजर्न के साथ बैठक की. टीम ने बच्चों के […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एइएस से पीड़ित बच्चों की इलाज की जानकारी लेने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम पहुंची. विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ मधुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आये चिकित्सकों के दल ने पहले विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ एचएम मुश्ताक व सिविल सजर्न के साथ बैठक की. टीम ने बच्चों के इलाज के लिए दवा व अन्य संसाधनों की जानकारी ली.

सीएस ने कहा कि दवाओं की कमी नहीं है. बच्चों के इलाज में कमी नहीं की जा रही है. इसके बाद टीम के सदस्यों ने सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान गंदगी को देख नाराजगी जतायी. साथ ही सीएस को अस्पताल में सफाई रखने का निर्देश दिया. इसके बाद टीम केजरीवाल मातृसदन व एसकेएमसीएच पहुंच कर बीमार बच्चों के इलाज की जानकारी ली. टीम ने केजरीवाल में भरती बच्चों के परिजनों से इलाज की व्यवस्था के बारे में पूछा. अस्पताल प्रशासक बीबी गिरी ने उन्हें व्यवस्था से अवगत कराया.

टीम ने एसकेएमसीएच में अधीक्षक जीके ठाकुर के साथ बैठक भी की. टीम का कहना था कि बीमार होने वाले अधिकांश बच्चे कुपोषण के शिकार हैं. इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाले पोषाहार व स्कूलों में मिड डे मिल के बेहतर प्रबंध की जरूरत है. इसके लिए वे सरकार को को रिपोर्ट करेंगे. टीम में पीएमसीएच के डॉ राजाराम प्रसाद सिंह व एनएमसीएच के डॉ एके जायसवाल मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन