मनियारी में दो करोड़ की शराब जब्त, तस्कर फरार
Updated at : 16 Sep 2018 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात मनियारी थाने के मधुरापुर गांव में छापेमारी करके राजस्थान नंबर के ट्रक से 550 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. तस्कर व ट्रक का चालक और खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले. तस्कर पुलिस व उत्पाद विभाग को चकमा देने के लिए […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात मनियारी थाने के मधुरापुर गांव में छापेमारी करके राजस्थान नंबर के ट्रक से 550 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. तस्कर व ट्रक का चालक और खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले. तस्कर पुलिस व उत्पाद विभाग को चकमा देने के लिए ट्रक में फ्रिज के कार्टन के नीचे शराब को छुपा कर रखी थी. जब्त शराब की खुले बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गयी है.
जानकारी अनुसार, उत्पाद अधीक्षक को सूचना मिली थी कि मनियारी में शराब की बड़ी खेप उतरने वाली है. सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर मो सत्तार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजा गया. तस्कर माधुरापुर गांव में पोखर के समीप बने एक मंदिर के कैंपस में ट्रक खड़ा कर शराब अनलोड करने की कोशिश में लगे थे.
जैसे ही उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो तस्कर व ट्रक का चालक खलासी जंगल की ओर भागने लगे. टीम ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया लेकिन, सभी भागने में सफल रहे. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक (आरजे 16जीए 1812) को जब्त कर लिया. छाता चौक स्थित उत्पाद थाने लाकर शराब के कार्टन की गिनती की, तो 550 कार्टन निकली.
फ्रिज के कार्टन के नीचे रखी थी शराब
सदर पुलिस ने शुक्रवार की रात खबड़ा से तीन किलोमीटर पीछा कर वैगन आर कार से 13 कार्टन विदेशी शराब बरामद की. तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला. पुलिस जब्त शराब को थाने ले आयी. थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि खबड़ा से कार का पीछा किया गया. रामदयालु गमुटी के पास चालक व कारोबारी कार को छोड़ भाग निकले. इधर, क्यूआरटी टीम ने मिठनपुरा खादीग्राम से 12 बोतल विदेशी शराब के साथ राजकुमार पासवान को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




