ePaper

कार्यालयों के कंप्यूटर पर वायरस का खतरा

Updated at : 01 Sep 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यालयों के कंप्यूटर पर वायरस का खतरा

मुजफ्फपरपुर : सरकारी दफ्तरों के कंप्यूटर पर वायरस का खतरा पैदा हो गया है. गृह विभाग ने इसका एक पत्र कमिश्नर कार्यालय को भेजा है. गृह सचिव ने अपने निर्देश के साथ केंद्र सरकार के सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो के पत्र का हवाला भी दिया है. पत्र को सभी कार्यालयों को भेजा जा रहा है. सचिव […]

विज्ञापन
मुजफ्फपरपुर : सरकारी दफ्तरों के कंप्यूटर पर वायरस का खतरा पैदा हो गया है. गृह विभाग ने इसका एक पत्र कमिश्नर कार्यालय को भेजा है. गृह सचिव ने अपने निर्देश के साथ केंद्र सरकार के सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो के पत्र का हवाला भी दिया है. पत्र को सभी कार्यालयों को भेजा जा रहा है.
सचिव ने अपने निर्देश में कहा है कि सरकारी कार्यालयों खास कर पुलिस कार्यालयों के कंप्यूटर पर वायरस ‘मालवेयर’ के हमले का खतरा है. यह हमला सरकारी कंप्यूटर को हैक करने और उसके डाटा का उड़ाने के लिए किया जा सकता है. इसके अलावा इस वायरस को भेज कर सभी सरकारी कार्यालयों के कंप्यूटरों को हैक कर लिया जाने की आशंका है.
साइबर अपराधियों के इस मंसूबे को नाकाम करने के लिए गृह विभाग के संयुक्त निदेशक विवेक कुमार ने पटना गृह विभाग को पत्र भेजा था. उन्होंने कहा था कि अपराधी सरकार के गोपनीय दस्तावेजों को उड़ाना चाहते हैं. उनकी नजर सरकारी ईमेल पर है. इसलिए जो भी ईमेल किये जा रहे हैं, वे सावधानी से भेजे जायें. उन्होंने निर्देश दिया है कि सरकारी दफ्तरों से गोपनीय ईमेल एनआईसी की ओर से जारी ईमेल से भी भेजा जाये. इससे ईमेल के हैक होने खतरा नहीं रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन