बैंकों में चिपकायी जायेंगी लुटेरों व रेकी करनेवालों की तस्वीरें, ग्राहक होंगे सचेत

Updated at : 01 Sep 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकों में चिपकायी जायेंगी लुटेरों व रेकी करनेवालों की तस्वीरें, ग्राहक होंगे सचेत

मुजफ्फरपुर : बैंक से राशि निकाल घर जाने के दौरान ग्राहकों से हो रही लूटपाट की घटना पर विराम लगाने के लिए एसएसपी हरप्रीत कौर ने रणनीति तैयार किया है. इसके तहत बैंकों में लुटेरे और रेकी करनेवाले अपराधियों की तस्वीर चिपकाने का आदेश दिया गया है. सभी थानेदारों को इसके लिए विशेष रूप से […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बैंक से राशि निकाल घर जाने के दौरान ग्राहकों से हो रही लूटपाट की घटना पर विराम लगाने के लिए एसएसपी हरप्रीत कौर ने रणनीति तैयार किया है. इसके तहत बैंकों में लुटेरे और रेकी करनेवाले अपराधियों की तस्वीर चिपकाने का आदेश दिया गया है. सभी थानेदारों को इसके लिए विशेष रूप से निर्देशित भी कर दिया गया है.
सीसीटीवी से कई लुटेरे और रेकी करनेवाले हो चुके हैं चिह्नित : बैंकों से राशि निकालने वाले ग्राहकों की अपराधी पहले रेकी करते हैं. इसके बाद अपने साथी को सूचित करा कर उनके राशि की लूट करा देते है. बैंकों में लगे सीसीटीवी में कई लुटेरे और रेकी करनेवाले अपराधी की तस्वीर कैद हो चुकी है.
एसएसपी हरप्रीत कौर ने जिले के सभी थानेदारों को उक्त चिह्नित अपराधियों की तस्वीर बैंकों में लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि तस्वीर देख ग्राहक वैसे संदिग्धों से सतर्क हो जायेंगे. साथ ही स्थानीय पुलिसको भी सूचना दे देंगे. इससे अपराधी आसानी से पकड़े जायेंगे.
उन्होंने सभी बैंकों में स्थानीय पुलिस स्टेशन,डीएसपी और वरीय अधिकारियों के नंबर की बोर्ड लगाने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि
सभी लोगों को स्थानीय थाने का नंबर उपलब्ध नहीं होता. बैंकों में लगे बोर्ड पर पुलिस अधिकारियों के नंबर मिल जाने से वे आसानी से किसी तरह की सूचना दे सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन