मुजफ्फरपुर : मिथिला पेंटिंग के साथ दौड़ेगी बिहार संपर्क क्रांति

Updated at : 23 Aug 2018 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मिथिला पेंटिंग के साथ दौड़ेगी बिहार संपर्क क्रांति

बोगियों पर प्रकृति के सौंदर्य को उतारा गया बुधवार को बोगी पर दिया गया अंतिम लुक मुजफ्फरपुर : दरभंगा व नयी दिल्ली के बीच चलनेवाली 12565/66 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुरुवार से अलग रंग-रूप में दिखेगी. ट्रेन की बाेगी को मिथिला पेंटिंग से आकर्षक रूप से सजायी गयी है. बुधवार को दरभंगा जंक्शन स्थित […]

विज्ञापन
बोगियों पर प्रकृति के सौंदर्य को उतारा गया
बुधवार को बोगी पर दिया गया अंतिम लुक
मुजफ्फरपुर : दरभंगा व नयी दिल्ली के बीच चलनेवाली 12565/66 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुरुवार से अलग रंग-रूप में दिखेगी. ट्रेन की बाेगी को मिथिला पेंटिंग से आकर्षक रूप से सजायी गयी है. बुधवार को दरभंगा जंक्शन स्थित कोचिंग डिपो में बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बोगियों पर मिथिला पेंटिंग का काम पूरा हो गया. यह ट्रेन अब अपने नये आकर्षक रूप में चलने के लिए तैयार है.
बोगियों पर पेंटिंग के माध्यम से प्राकृतिक सौंदर्य को उतारा गया है. बोगियों के ऊपर सूर्योदय, नदी में तैरतीं मछलियां, झरने, फलों से लदे पेड़ सहित अन्य आकृतियों से सजाया गया है. पेंटिंग में करीब दर्जन भर महिला कलाकारों ने सहयोग किया है. यह ट्रेन दरभंगा से सुबह 08.25 बजे खुलेगी और 10.25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन