ePaper

बालिका गृह मामला: मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर परोक्ष, प्रत्यक्ष रूप से तीन अखबारों का मालिक

Updated at : 01 Aug 2018 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
बालिका गृह मामला: मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर परोक्ष, प्रत्यक्ष रूप से तीन अखबारों का मालिक

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक बालिका गृह यौनशोषण मामले का मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर हिंदी, अंगरेजी और उर्दू में प्रकाशित होनेवाले तीन अखबारों का मालिक भी है. उस पर इन अखबारों की कुछ प्रतियां छपवाकर उस पर बड़ा-बड़ा सरकारी विज्ञापन पाने में कामयाब होने के आरोप हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रजेश तीन […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक बालिका गृह यौनशोषण मामले का मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर हिंदी, अंगरेजी और उर्दू में प्रकाशित होनेवाले तीन अखबारों का मालिक भी है. उस पर इन अखबारों की कुछ प्रतियां छपवाकर उस पर बड़ा-बड़ा सरकारी विज्ञापन पाने में कामयाब होने के आरोप हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रजेश तीन अखबारों मुजफ्फरपुर से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र प्रात:कमल, पटना से प्रकाशित एक अंगरेजी अखबार न्यूज नेक्स्ट और समस्तीपुर जिला से उर्दू में प्रकाशित एक अखबार हालात-ए-बिहार से प्रत्यक्ष या परोक्ष से जुड़ा हुआ है. ब्रजेश को प्रात:कमल के विशेष संवाददाता के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया है, उसके पुत्र राहुल आनंद न्यूज नेक्स्ट के संवाददाता और हालात-ए-बिहार के संवाददाता के रूप में एक शाईस्ता परवीन तथा संपादक के रूप में रामशंकर सिंह का नाम दर्शाया गया है.

ब्रजेश को पीआईबी और राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) दोनों से मान्यता प्राप्त पत्रकार का दर्जा प्राप्त था, जो कि उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उनकी मान्यता दोनों जगहों से रद्द कर दी गयी. आईपीआरडी सूत्रों ने बताया कि उत्तर बिहार से जुड़ी परियोजनाओं का सरकारी विज्ञापन प्रात:कमल अखबार का प्रकाशन शुरू होने के समय से प्रकाशित हो रहा है.

मीडिया रिपोर्टों का दावा किया गया है कि ब्रजेश के स्वामित्ववाले हिंदी दैनिक की 300 से अधिक प्रतियां प्रकाशित नहीं होती हैं, लेकिन प्रतिदिन इसके 60,862 प्रतियां बिक्री दिखायी गयी थी, जिसके आधार पर उसे बिहार सरकार से प्रतिवर्ष करीब 30 लाख रुपये के विज्ञापन मिलते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन