समस्याओं से निजात नहीं तो सड़क पर उतरेंगे विधायक

Published at :31 May 2014 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं से निजात नहीं तो सड़क पर उतरेंगे विधायक

मुजफ्फरपुर: शहरी क्षेत्र में नगर निगम की व्यवस्था लचर पड़ गयी है. लोगों को सुविधा देने के नाम पर निगम की ओर से अनियमितता बरती जा रही है. इसको लेकर नगर विधायक सुरेश कुमार शर्मा ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है. समस्याओं की सूची देते हुए नगर विधायक ने कहा है कि इन मामलों […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: शहरी क्षेत्र में नगर निगम की व्यवस्था लचर पड़ गयी है. लोगों को सुविधा देने के नाम पर निगम की ओर से अनियमितता बरती जा रही है. इसको लेकर नगर विधायक सुरेश कुमार शर्मा ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है.

समस्याओं की सूची देते हुए नगर विधायक ने कहा है कि इन मामलों में अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो वे शहर के लोगों के साथ नगर निगम के खिलाफ व्यापक आंदोलन व धरना-प्रदर्शन करेंगे. इतना ही नहीं, शहर की समस्याओं के बारे में क्या कार्रवाई हुई, नगर विधायक ने इसकी सूचना 15 दिन के अंदर उपलब्ध कराने को कहा है. इसके अलावा विधायक ने शहर की सड़कों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन