एएनएम निमोनिया व डायरिया से बचाव का प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2018 5:12 AM
मुजफ्फरपुर : जिले में निमोनिया व डायरिया के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए 10 जुलाई से आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम को निमोनिया व डायरिया की रोकथाम का प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह प्रशिक्षण मिठनपुरा स्थित एक होटल में दिया जायेगा. इसमें बताया जायेगा कि निमोनिया एवं डायरिया पांच साल से छोटे बच्चों के मौत का प्रमुख […]
मुजफ्फरपुर : जिले में निमोनिया व डायरिया के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए 10 जुलाई से आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम को निमोनिया व डायरिया की रोकथाम का प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह प्रशिक्षण मिठनपुरा स्थित एक होटल में दिया जायेगा. इसमें बताया जायेगा कि निमोनिया एवं डायरिया पांच साल से छोटे बच्चों के मौत का प्रमुख कारण बन जाता है. यह न्यू मोकोकल बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है.
इसका बैक्टीरिया छोटे बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है. प्रशिक्षण में बताया जायेगा कि वैक्सीन निमोकूकस बैक्टीरिया से होनेवाले निमोनिया एवं अन्य बीमारियों से बचाव का सबसे कारगर तरीका है. इस वैक्सीन के प्रयोग से बच्चों में निमोनिया और बाल मृत्यु दर में काफी कमी आती है. आशा व एएनएम आम लोगों को जागरूक करें कि वे इस वैक्सीन का उपयोग करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










