सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12557) का इंजन शंटिंग

मुजफ्फरपर : मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जानेवाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12557) का इंजन शंटिंग के दौरान शुक्रवार की सुबह यार्ड में लाइन नंबर 13 पर बेपटरी हो गया. घटना सुबह 10.25 बजे कटही पुल व चंद्रलोक गुमटी के बीच की है. यार्ड में खड़ी सप्तक्रांति के डैमेज बोगी को काट इधर से उधर किया जा रहा […]
मुजफ्फरपर : मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जानेवाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12557) का इंजन शंटिंग के दौरान शुक्रवार की सुबह यार्ड में लाइन नंबर 13 पर बेपटरी हो गया. घटना सुबह 10.25 बजे कटही पुल व चंद्रलोक गुमटी के बीच की है. यार्ड में खड़ी सप्तक्रांति के डैमेज बोगी को काट इधर से उधर किया जा रहा था. इसी दौरान इंजन बेपटरी हो गयी. इससे कुछ देर के लिए जंक्शन पर रेलवे अधिकारी व कर्मियों के बीच हड़कंप मच गयी. आनन-फानन में इंजीनियरिंग विभाग की टीम दुर्घटना राहत वैन को बुला बेपटरी इंजन को ट्रैक पर लाने की कवायद शुरू कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




