ePaper

बिहार में अंगरेजी शराब के 550 कार्टन जब्त

Updated at : 08 Jun 2018 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अंगरेजी शराब के 550 कार्टन जब्त

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को आबकारी विभाग के अधिकारियों ने एक ट्रक से अंगरेजी शराब के 550 कार्टन जब्त किये. आबकारी अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने मड़वां गांव में छापा मारा और एक ट्रक से शुक्रवार की सुबह करीब एक करोड़ रुपये […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को आबकारी विभाग के अधिकारियों ने एक ट्रक से अंगरेजी शराब के 550 कार्टन जब्त किये. आबकारी अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने मड़वां गांव में छापा मारा और एक ट्रक से शुक्रवार की सुबह करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की शराब जब्त की.

आबकारी अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि आलू के बोरे के बीच शराब के कार्टन को छिपा कर रखा गया था. वाहन के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बिहार मद्य निषेध और उत्पाद शुल्क कानून 2016 के मुताबिक, प्रदेश में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया. इस कानून का उल्लंघन करने पर कम से कम आठ साल की सजा का प्रावधान है, जिसे 10 साल तक बढ़ाया जा सकता है. इसके अतिरिक्त 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन