छह घंटे लगे रहे लाइन में, खुल्ला नहीं कह कर कर्मचारी फेंक दे रहेे थे पैसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 May 2018 3:36 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : कंपनीबाग स्थित प्रधान डाकघर में डीएलएड के फॉर्म जमा करने को लेकर गुरुवार की शाम छात्रों ने हंगामा किया. छात्रों का आरोप था कि वह घंटों से लाइन में खड़े हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. काउंटर खाली पड़े हुए हैं. इस भीषण गर्मी में हालत खराब हो रही है. कर्मचारी काउंटर […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : कंपनीबाग स्थित प्रधान डाकघर में डीएलएड के फॉर्म जमा करने को लेकर गुरुवार की शाम छात्रों ने हंगामा किया. छात्रों का आरोप था कि वह घंटों से लाइन में खड़े हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. काउंटर खाली पड़े हुए हैं. इस भीषण गर्मी में हालत खराब हो रही है. कर्मचारी काउंटर छोड़कर गायब है. हमलोग दिनभर से भूखे प्यासे लाइन में खड़े हैं.
कुछ छात्रों ने कहा कि जब वह टिकट के लिए दो सौ व पांच सौ का नोट दे रहे थे, खुल्ला ना होने की बात कहकर पैसा फेंक दिया. शाम के समय मेनगेट बंद करने को लेकर कुछ छात्र तैनात होमगार्ड जवान से भिड़ गये. वहीं डाकघर के अंदर काउंटर पर खड़े छात्र भी हंगामा कर रहे थे. मामले को बढ़ता देख डाक प्रबंधन ने पुलिस बुलाया. पुलिस के आने के बाद भीड़ शांत हुई, तब जाकर काम शुरू हुआ.
एक के पास 5-10 फॉर्म, इसलिए बढ़ी परेशानी
सुबह से सात काउंटर पर काम चल रहा था, इसमें दो काउंटर महिलाओं के लिए अलग बनाये गये थे. भीड़ को देखते हुए दो काउंटर पीछे भी बनाये गये थे. शाम 5 से 6 बजे तक काउंटर का काम नहीं होता, दिन भर आये लेटर को डिस्पैच का काम चलता है. कई ऐसे छात्र हैं, जिनके पास 5 से 10 फॉर्म थे, इस कारण एक व्यक्ति पर 10 मिनट का समय लग जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




