बंधन बैंक कर्मी से हथियार के बल पर 1.30 लाख की लूट

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 12 Apr 2025 12:56 AM

विज्ञापन

बंधन बैंक कर्मी से हथियार के बल पर 1.30 लाख की लूट

विज्ञापन

मुशहरी़ थाना क्षेत्र के चकअहलेदाद गांव में रेलवे गुमटी के निकट बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल की नोक पर बंधन बैंक के कर्मी से एक लाख 30 हजार रुपये लूट लिये. घटना शुक्रवार की दोपहर हुई. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने मौके पर जाकर जांच की. देर शाम तक पुलिस इलाके में अपराधियों की खोजबीन करती रही, मगर कोई सुराग नहीं मिल पाया. पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें हेलमेट पहने युवक और बैग लेकर मनियारी की तरफ जाते दिख रहे हैं. मामले में देर शाम थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि अबतक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. मनियारी शाखा के बंधन बैंक कर्मी सनोज कुमार द्वारा एक लाख 30 हजार रुपये छिनतई की बात कही जा रही है. बताया कि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया और मनियारी थाना क्षेत्र की तरफ भाग गये. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन