आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड बनाने में मुजफ्फरपुर जिला बिहार में बना अव्वल, पटना छठे स्थान पर
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Mar 2021 12:12 PM
आयुष्मान भारत योजना के गोल्डेन कार्ड बनाने में मुजफ्फरपुर सूबे में नंबर वन जिला बन गया है. दूसरे व तीसरे नंबर पर दरभंगा व सहरसा है. राजधानी पटना छठे नंबर पर हैं.
मुजफ्फरपुर. आयुष्मान भारत योजना के गोल्डेन कार्ड बनाने में मुजफ्फरपुर सूबे में नंबर वन जिला बन गया है. दूसरे व तीसरे नंबर पर दरभंगा व सहरसा है. राजधानी पटना छठे नंबर पर हैं.
तीन दिनों से आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रक्रिया मुजफ्फरपुर शहर में शुरू हुई है. गुरुवार की शाम छह बजे तक कुल 2408 लाभुकों का गोल्डेन कार्ड बन गया है.
नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि शहरी क्षेत्र में लगातार पार्षदों से मिल रहे सहयोग के कारण आयुष्मान भारत योजना के गोल्डेन कार्ड बनाने में सफलता मिल रही है.
इसी का नतीजा है कि सूबे में मुजफ्फरपुर नंबर-वन बन गया है. उन्होंने आने वाले दिनों में और तेजी से काम करने की बात कही है.
बता दें कि मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र में 28 हजार लाभुकों का आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनना है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










