लखीसराय: पहले पिलायी शराब, फिर गला घोंट कर ली जान, जमीन के विवाद में भाई ने भाई की कर दी हत्या

Updated at : 13 Apr 2023 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय: पहले पिलायी शराब, फिर गला घोंट कर ली जान, जमीन के विवाद में भाई ने भाई की कर दी हत्या

टाउन थाना क्षेत्र के बिलौरी गांव में जमीन की लालच में आकर बुधवार की रात ममेरे भाई ने अपने फुफेरे भाई की हत्या कर दी. ममेरे भाई ने फुफेरे भाई को घर से बुलाकर शराब पिलाने के बाद रस्सी के फंदे से गला घोंट कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

लखीसराय के टाउन थाना क्षेत्र के बिलौरी गांव में जमीन की लालच में आकर बुधवार की रात ममेरे भाई ने अपने फुफेरे भाई की हत्या कर दी. ममेरे भाई ने फुफेरे भाई को घर से बुलाकर शराब पिलाने के बाद रस्सी के फंदे से गला घोंट कर हत्या कर दी. गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी रोशन कुमार के नेतृत्व में टाउन थानाध्यक्ष चंदन कुमार अपने दल के साथ घटनास्थल पहुंच कर जांच पड़ताल की. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

पहले शराब पिलाया फिर अपने साले के साथ मिलकर कर दी हत्या 

परिजनों ने बताया कि पटना के पंडारक थाना अंतर्गत नेमुआबाद निवासी कैलाश प्रसाद का पुत्र लक्ष्मण कुमार(20) अपने ननिहाल बिलौरी में ही रहता था. बुधवार की शाम ममेरे भाई बिलौरी निवासी अरुण यादव के पुत्र लव कुमार व करण यादव के पुत्र राजा कुमार ने उसे गांव के बहियार में पार्टी देने के नाम पर फोन कर बुलाया. पहले उसे शराब पिलाया फिर अपने साले के साथ मिलकर उसके गले में रस्सी के फंदे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी. आरोपित लव कुमार चचेरा मामा व राजा सगे मामा का पुत्र है

दोनों के बीच चल रहा था तनाव

बहन सीता कुमारी ने बताया कि लक्ष्मण ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर गांव में ही कुछ जमीन खरीदी थी. इसको लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था. पुलिस ने राजा कुमार व उसके भाई के साला सह किऊल थाना क्षेत्र के सिंहचक निवासी मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरा आरोपित लव कुमार फरार है. इधर, एएसपी रोशन कुमार ने बताया कि युवक की हत्या फांसी का फंदा लगाकर की गयी है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है.

Also Read: बिहार में फिर मोबाइल टावर ले उड़े चोर, इनकी तरकीब जान आप भी रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन