रोड रेज में युवक पर जानलेवा हमला, ब्लेड व पंजे से किया लहूलुहान

Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 19 May 2026 5:45 PM

विज्ञापन

तीनबटिया के पास एक अन्य बाइक सवार युवक ने चलते-चलते सड़क पर थूक दिया

विज्ञापन

सदर अस्पताल में घायल का चल रहा इलाज मुंगेर शहर के हाजीसुजान तीनबटिया के पास एक मामूली विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया. बाइक चलाने के दौरान थूक उड़ने की बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें एक युवक को लोहे के पंजे और ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जिसकी पहचान मुबारकचक निवासी मो शाहनवाज के रूप में हुई है. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि मो शाहनवाज अपने एक दोस्त के साथ बाइक से बाजार से घर लौट रहा था. इसी दौरान तीनबटिया के पास एक अन्य बाइक सवार युवक ने चलते-चलते सड़क पर थूक दिया. तेज रफ्तार के कारण थूक के छींटे शाहनवाज पर पड़ गया. इस पर उसने आपत्ति जताते हुए सावधानी बरतने को कहा. शाहनवाज की बात सुनते ही दूसरे पक्ष के युवक भड़क गया और रुककर बहस करने लगे. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. आरोप है कि हमलावरों ने पास में ही घर होने का फायदा उठाकर अपने अन्य साथियों को बुला लिया. इसके बाद सभी ने मिलकर शाहनवाज पर लोहे के पंजे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया. हमलावरों ने ब्लेड से भी उसके शरीर पर कई वार किए, जिससे वह बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन