मूल्यांकन कार्य में निर्धारित तिथि पर योगदान नहीं देने वाले शिक्षक होंगे अनुपस्थित

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
मूल्यांकन कार्य में निर्धारित तिथि पर योगदान नहीं देने वाले शिक्षक होंगे अनुपस्थित

निर्धारित तिथि पर योगदान नहीं करते है अथवा योगदान के पश्चात बिना अनुमति अनुपस्थित रहते हैं तो उनकी अनुपस्थिति अवधि के अनुरूप नियमानुसार वेतन कटौती की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य के लिये नामित शिक्षकों के लिये नये नियम बनाये हैं. जिसके तहत मूल्यांकन कार्य में निर्धारित तिथि पर योगदान नहीं करने वाले या योगदान देकर बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को पूरी तरह कार्य से अनुपस्थित माना जायेगा. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की सूचना में कहा गया है कि परीक्षा समिति की 2 मई को हुये बैठक के निर्णय के अनुसार परीक्षा सम्पन्न होने के उपरांत उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिये नामित शिक्षक यदि निर्धारित तिथि पर योगदान नहीं करते है अथवा योगदान के पश्चात बिना अनुमति अनुपस्थित रहते हैं तो उनकी अनुपस्थिति अवधि के अनुरूप नियमानुसार वेतन कटौती की कार्रवाई की जायेगी. साथ ही अनुपस्थिति की गणना प्रति दिन 50 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के मानक के आधार पर कुल मूल्यांकन कार्य दिवसों के अनुसार की जायेगी. सभी संबंधित शिक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि मूल्यांकन कार्य में समय पर योगदान सुनिश्चित करें, ताकि विश्वविद्यालय का मूल्यांकन एवं परीक्षा परिणाम संबंधी कार्य ससमय सम्पन्न हो सके. विदित हो कि बीते दिनों भी स्नातक सेमेस्टर-2 उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य के दौरान शिक्षकों की गलती के कारण उत्तरपुस्तिका का अंक टीआर में चढ़ाने में परेशानी का समाना करना पड़ा था. जबकि आये दिन उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन ससमय संपन्न नहीं होने के कारण रिजल्ट प्रकाशन में लगभग 4 से 5 माह का विलंब हो रहा है.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन