मूसलाधार बारिश से शहर में जलजमाव, राहगीर परेशान

Updated at : 03 Aug 2024 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से शहर में जलजमाव, राहगीर परेशान

नालों की उड़ाही भी नहीं आया काम, नालों से निकल कर सड़कों पर बह रहा पानी

विज्ञापन

मुंगेर. शनिवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश ने निगम के नाला उड़ाही की पोल खोल कर रख दी. बारिश के कारण शहर में जमजमाव हो गयी. जगह-जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया और नालों का पानी उसमें मिल कर बहने लगा. इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. निगम की बदहाल व्यवस्था के कारण मूसलाधार बारिश शहर पर भारी पड़ गयी. पहले से जाम पड़े नालों ने दम तोड़ दिया व बारिश का पानी नाले के बदले सड़कों पर बहने लगा. शहर के दिलीप धर्मशाला से पूरबसराय अंडरब्रिज तक जलजमाव हो गया. शास्त्री चौक से मोगल बाजार जाने वाले मार्ग में सड़क डूबी हुई थी. शहर के जुबलीबेल चौक, गोलारोड, शादीपुर रोड, महद्दीपुर, मकससपुर काली स्थान, शहर के दो नंबर गुमटी, शाहजुबेर रोड, बीआरएम कॉलेज रोड में जलजमाव हो जाने से हालात यह था कि नाला और बारिश का पानी एक साथ सड़कों पर बहने लगा. सड़क व नाले का कोई पता ही नहीं चल रहा था़. इससे राहीगरों को काफी परेशानी हुई. इतना ही नहीं जलजमाव के कारण सड़ाकें पर बने गड्ढों का पता नहीं चल पा रहा था. इसके कारण मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा, ऑटो, साइकिल चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

तालाब बना है पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज

पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज शहर आने वाले राहगीर व मरीजों को काफी परेशान कर रहा है. क्योंकि हल्की बारिश में भी इसमें पानी जमा हो जाता है. कई-कई दिनों तक पानी यहां जमा रहता है. 20 दिनों से इस अंडर ब्रिज में पानी जमा हुआ है. जब शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई तो अंडर ब्रिज में घुटना तक पानी भर गया. इससे उस होकर शहर आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन