आधी रात की आंधी-बारिश ने उजाड़े गरीबों के आशियाने, लाखों की क्षति
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 27 May 2026 1:07 PM
विज्ञापन
Storm Disaster in Khadagpur: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में आधी रात आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी. नया टोला चौखट में एक दर्जन से अधिक घरों के एल्वेस्टर, चदरा और छप्पर उड़ गए, जिससे गरीब परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है.
विज्ञापन
हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट
Munger News : हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब दो बजे आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया. नया टोला चौखट गांव में तेज हवा ने कई घरों के छप्पर उखाड़कर दूर खेतों में फेंक दिए. घरों में रखा अनाज, कपड़ा और जरूरी सामान बारिश में भींगकर बर्बाद हो गया. प्रभावित परिवार अब खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हैं.तेज आंधी और बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान नया टोला चौखट गांव में हुआ. ग्रामीणों के अनुसार अचानक मौसम बिगड़ने के बाद तेज हवा इतनी भयावह थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.
रातोंरात उजड़ गये गरीबों के आशियाने
ग्रामीण गौरी देवी, नगिया देवी, उपेंद्र कोड़ा, दुलिया देवी, युगल कोड़ा, चमनलाल कोड़ा, सोनेलाल कोड़ा, सोमर कोड़ा, समरी देवी, संजय कोड़ा, मनोज कोड़ा और जागो कोड़ा ने बताया कि वे लोग घर में सोए हुए थे, तभी तेज तूफान ने उनके घरों को तहस-नहस कर दिया.आंधी में एल्वेस्टर, चदरा और छप्पर उड़कर दूर खेतों में जा गिरे. कई घरों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गयीं.अनाज और कपड़े भी हुए बर्बाद
बारिश के कारण घरों में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े और जरूरी घरेलू सामग्री पूरी तरह खराब हो गयी. पीड़ित परिवारों ने बताया कि अब उनके सामने भोजन और रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है.ग्रामीणों के अनुसार प्रत्येक परिवार को करीब 15 से 20 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है. कुल मिलाकर लाखों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है.राहत की मांग तेज
घटना के बाद जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि टुनटुन ठाकुर, सरपंच हरिमोहन तूरी और ग्रामीण विनोद कोड़ा ने प्रशासन से तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि प्रभावित परिवार बेहद गरीब हैं और उन्हें तुरंत सरकारी सहायता की जरूरत है.विस्थापित परिवारों पर फिर टूटा संकट
ग्रामीणों ने बताया कि चौखट गांव के इन परिवारों को पहले खड़गपुर झील क्षेत्र से विस्थापित कर नया टोला चौखट में बसाया गया था. अब प्राकृतिक आपदा ने एक बार फिर इनके आशियाने उजाड़ दिए हैं.प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन
मामले को लेकर राजस्व पदाधिकारी आशीष यादव ने कहा कि कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है और क्षति का आकलन किया जा रहा है. सरकार के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करायी जाएगी.वहीं नगर क्षेत्र के पश्चिम अजीमगंज इलाके में भी एक बड़ा पेड़ उखड़कर घर पर गिर गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










