दीक्षांत को लेकर कुलपति ने की एनएसएस के साथ बैठक

Updated at : 21 Feb 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
दीक्षांत को लेकर कुलपति ने की एनएसएस के साथ बैठक

विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक सभी आयोजनों को सफल बनाने में विश्वविद्यालय की मदद करते हैं.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय सिंडिकेट सभागार में शुक्रवार को 6 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर एनएसएस इकाई की बैठक हुयी. जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय कुमार ने की. बैठक में सर्वप्रथम कुलपति ने एनएसएस टीम के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया. साथ ही आरडी एंड डीजे कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डा. मुनींद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन में स्वयंसेवकों के भूमिका की जानकारी कुलपति को दी. उन्होंने बताया कि एनएसएस इकाई के 30 छात्र-छात्राओं को अलग-अलग दायित्व दिया गया है. इसमें रंगोली, मंच प्रबंधन, बैठने की व्यवस्था, साज-सज्जा, भोजन व्यवस्था, आडिटोरियम की व्यवस्था, प्रवेश पत्र की व्यवस्था आदि शामिल हैं. कुलपति ने एनएसएस स्वयंसेवक को सामाजिक सेना बताते हुए कहा कि किसी कार्यक्रम की सफलता स्वयंसेवकों के निस्वार्थ सेवा, मेहनत और आपसी तालमेल पर निर्भर करता है. ऐसे में हमारे विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक सभी आयोजनों को सफल बनाने में विश्वविद्यालय की मदद करते हैं. जो उनके कर्मठ कार्य का प्रतीक है. मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. भवेशचंद्र पांडे, ओएसडी डा. प्रियरंजन तिवारी, एनएसएस कर्मी सुमंत और सौरभ सहित स्वयंसेवक राजनंदिनी, आकांक्षा, लकी, खुशी, अंकित,सुगंधा, नैनिका,चांदनी, अंशु रजनीश, राजन, रोहित, आदर्श, अमित, आयुष, अनुज, सुमित, राजदीप आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन