कुलपति प्रो संजय कुमार ने किया एचएस कॉलेज का औचक निरीक्षण

मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय कुमार शनिवार को विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेज हरि सिंह महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया.
हवेली खड़गपुर. मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय कुमार शनिवार को विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेज हरि सिंह महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया. जहां कुलपति ने कॉलेज के प्राचार्य को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. कुलपति ने महाविद्यालय के साइंस ब्लॉक, कला भवन, लाइब्रेरी, ऑफिस आदि का मुआयना किया. साथ ही प्राचार्य कार्यालय में कैश बुक का बारीकी से अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में निर्माणाधीन भवन की स्थिति का भी अवलोकन किया और कार्य के प्रगति की जानकारी प्रभारी प्राचार्य से लिया. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो विनोद कुमार ने कुलपति को महाविद्यालय में चहारदीवारी निर्माण और अधूरे पड़े गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण पूरा करने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. इस दौरान कुलपति निर्माण कार्य और व्यवस्था से थोड़े संतुष्ट दिखे, लेकिन पीने के पानी की समस्या को लेकर एक छात्र द्वारा जब कुलपति को जानकारी दी गयी. इसके बाद कुलपति ने प्राचार्य को जल्द से जल्द पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके बाद एबीवीपी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने कुलपति से भेंटकर उन्हें कॉलेज की समस्या की जानकारी दी. साथ ही अयोध्या राम मंदिर का चित्र भेंट कर कुलपति का स्वागत किया. मौके पर शुभम केसरी, सौरभ झा, सैलब झा, शुभम भारद्वाज आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




