प्रतिनियुक्ति पर विश्वविद्यालय कर्मी, कॉलेज के कर्मचारी संभाल रहे काम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय की कार्य प्रणाली आये दिन चर्चा में रहती है. ऐसे में अब कर्मियों की प्रतिनियुक्ति विश्वविद्यालय में करने को लेकर विश्वविद्यालय चर्चा में है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय की कार्य प्रणाली आये दिन चर्चा में रहती है. ऐसे में अब कर्मियों की प्रतिनियुक्ति विश्वविद्यालय में करने को लेकर विश्वविद्यालय चर्चा में है. बता दें कि विश्वविद्यालय कर्मी प्रतिनियुक्ति पर दूसरे कॉलेज में कार्य कर रहे, जबकि कॉलेज के कर्मी विश्वविद्यालय का काम संभाल रहे हैं.
मुंगेर विश्वविद्यालय की स्थापना 18 मार्च 2018 को हुई थी. स्थापना के 7 साल हो गये हैं. इस अवधि तक समझौते के अनुसार एमयू को तिलकामांझी विश्वविद्यालय से 20 की जगह महज एक ही कर्मचारी रमेश कुमार की सेवा प्राप्त हुई. जबकि टीएमबीयू ने एमयू को 19 अन्य कर्मचारियों की सेवा सुपुर्द नहीं की. हद तो यह है कि दो साल पहले विश्वविद्यालय कर्मी रमेश कुमार की प्रतिनियुक्ति दूसरे कॉलेज में कर दी गयी, जबकि उसके बाद से लगातार कॉलेजों से कर्मियों को विश्वविद्यालय में प्रतिनियुक्त तो किया जा रहा है, लेकिन विश्वविद्यालय कर्मी रमेश कुमार अब भी कॉलेज में ही अपनी सेवा दे रहे हैं. इतना ही नहीं एमयू में कई कॉलेज कर्मी विश्वविद्यालय में सालों से प्रतिनियुक्त हैं. जिन में से कईयों पर कई प्रकार के आरोप भी लगे हैं. बावजूद ऐसे कर्मी सालों से विश्वविद्यालय में ही टिके हैं. स्थिति यह है कि एक बार जो कर्मी विश्वविद्यालय में प्रतिनियुक्त हो गया, वह कभी अपने मूल महाविद्यालय को लौटा ही नहीं. कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं. जो विश्वविद्यालय के स्थापना काल से ही विश्वविद्यालय में प्रतिनियुक्त हैं. जो कभी भी अपने मूल महाविद्यालय को वापस नहीं लौटे. ऐसे कर्मियों ने कभी भी अपने मूल महाविद्यालय में लौटने के लिए अर्जी भी नहीं लगाई और न ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने ही कभी उन्हें मूल विद्यालय वापस भेजने की पहल किया.आरडी एंड डीजे कालेज के नौ कर्मी पहले से प्रतिनियुक्त
आरडी एंड डीजे कालेज के नौ कर्मचारी पहले से ही विश्वविद्यालय के विभिन्न शाखाओं में पदस्थापित हैं. इसमें मो. शफीक आलम लेखा शाखा, केके आजाद कालेज इंस्पेक्टर कार्यालय, मनीष कुमार लेखा शाखा, सुबोध झा कुलपति सचिवालय, ललन सिंह कुलपति कार्यालय, राजू राउत कुलसचिव कार्यालय, एएफ रजमी परीक्षा विभाग, रवि कुमार स्टाेर तथा शैलेंद्र कुमार शामिल हैं. जबकि 21 फरवरी को एक बार फिर से आरडी एंड डीजे कालेज के दो कर्मियों को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय के लेखा शाखा में प्रतिनियुक्त किया है. जिसमें एमए जहांगीर तथा राकेश कुमार शामिल हैं.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










