बिहार स्टेट यूथ लीग को लेकर अंडर-13 व 15 के खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

बिहार स्टेट यूथ लीग के लिए मुंगेर जिला अंडर- 13 व 15 यूथ लीग का गुरुवार को ट्रायल सदर प्रखंड के बाल्मीकि मैदान शीतलपुर में कराया गया.
मुंगेर. बिहार स्टेट यूथ लीग के लिए मुंगेर जिला अंडर- 13 व 15 यूथ लीग का गुरुवार को ट्रायल सदर प्रखंड के बाल्मीकि मैदान शीतलपुर में कराया गया. इसमें दोनों केटेगरी के 113 खिलाड़ियों ने भाग लिया. खिलाड़ियों ने खुद के चयनकर्ताओं के नजर में लाने के लिए खूब पसीना बहाया. बताया जाता है कि फुटबॉल खेल को आगे बढ़ाने के लिए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की यह पहल है. बिहार में पिछले साल से ही यह यूथ लीग शुरू हुआ है. पिछले साल अंडर- 13 में नौ टीम भाग ली थी और अंडर-15 में 7 टीम भाग ली थी. जबकि अंडर -17 में 8 भाग ली थी, लेकिन मुंगेर की टीम पिछले बार उसमें भाग नहीं ले पायी थी. लेकिन इस बार अंडर-13 और अंडर- 15 की टीम के भाग लेने के लिए अभी से मुंगेर फुटबॉल संघ ने तैयारी शुरू कर दी है. मुंगेर फुटबॉल संघ के सचिव भवेश कुमार उर्फ बंटी के देख- रेख में एक चयन समिति बनाया गया है. जिसमें अनिल कुमार सिंह, मो. फार्मूद आलम, मुकेश कुमार, महताब आलम, आनंद कुमार, राकेश कुमार शामिल है. सोमवार को सोमवार को खेलो इंडिया में भाग लेने के लिए महिला फुटबॉल टीम का भी ट्रायल बाल्मीकि मैदान शीतलपुर में रखा गया है. भवेश ने बताया कि बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन कर टीम को भेजा जायेगा. ताकि मुंगेर प्रथम स्थान प्राप्त कर सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




