रंगदारी नहीं देने पर दो चचेरे भाइयों के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर दो चचेरे भाइयों के साथ मारपीट

रंगदारी नहीं देने पर दो चचेरे भाइयों के साथ मारपीट

विज्ञापन

जमालपुर. 50 हजार रुपये रंगदारी में नहीं देने पर दो चचेरे भाइयों को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया. मामला जमालपुर थाना क्षेत्र का है, जिसको लेकर जमालपुर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. पीड़ित राजन कुमार ने कहा है कि वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनगढ़ बैंक का निवासी है. उसका पुत्र संध्या कुमार अपने चाचा रोहित कुमार यादव के घर रहता है, जो जमालपुर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में रहता है. शनिवार की सुबह उसका पुत्र अपने चचेरे भाई मोनू कुमार के साथ बाजार जा रहा था. इस क्रम में गायत्री नगर गली नंबर चार के निकट सिंटू यादव का पुत्र रजनीश कुमार अपने मित्र सनी कुमार, रोशन कुमार, निखिल कुमार ने सात-आठ सहयोगियों के साथ दोनों चचेरे भाइयों पर लाठी डंडा व लोहे के राड से हमला कर दिया. रजनीश कुमार ने उसके पुत्र के सिर पर प्रहार कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया, जिसका इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जमालपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर कांड दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
शरतचंद्र त्रिपाठी

लेखक के बारे में

By शरतचंद्र त्रिपाठी

शरतचंद्र त्रिपाठी प्रिंट माध्यम में 17 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत अमर उजाला से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. जमीनी रिपोर्टिंग के जरिये हाशिये के सवालों को मुख्यधारा में लाने पर जोर.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन