पानी भरे ढाब में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के पास शोकाकुल परिजन | Prabhat Khabar Network

पोस्टमार्टम हाउस के पास शोकाकुल परिजन | Prabhat Khabar Network

मुंगेर के रैता गांव में एक दुखद घटना हुई, जहां 6 वर्षीय रवि किशन की पानी भरे ढाब में डूबने से मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब वह एक भोज से लौट रहा था. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

मुंगेर. गंगा पार हरिणमार थाना क्षेत्र के रैता गांव में मंगलवार की रात छह वर्षीय बालक की पानी भरे ढाब में डूबने से मौत हो गई. सूचना मिलने पर हरिणमार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

भोज से लौटने के बाद हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार रैता गांव निवासी दिव्यांग झक्सु सिंह का छह वर्षीय पुत्र रवि किशन गांव में आयोजित एक भोज में शामिल होने गया था. भोज समाप्त होने के बाद देर रात वह शौच के लिए पास स्थित पानी भरे ढाब की ओर चला गया. अंधेरा होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया.

तलाश के दौरान मिला शव

काफी देर तक रवि किशन के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. उन्होंने आसपास उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान पानी भरे ढाब से मासूम का शव बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही हरिणमार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

छह भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर था रवि किशन

बताया जाता है कि रवि किशन छह भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर था. उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव के लोगों ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है.


विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन