ePaper

गलत नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक कर रहा था उपयोग, दो गिरफ्तार

Updated at : 04 Jan 2026 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
गलत नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक कर रहा था उपयोग, दो गिरफ्तार

चोरी की बाइक में गलत नंबर प्लेट लगाकर उपयोग करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

तारापुर चोरी की बाइक में गलत नंबर प्लेट लगाकर उपयोग करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. मामले में तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने अपने बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि डायल 112 को सूचना मिली एक चोर को बाइक चोरी के आरोप में पकड़ कर केनरा बैंक के पास रखा गया है. इस सूचना पर पीसी राज नारायण गौतम को पुलिस बल के साथ भेजा गया. वहां से पुलिस ने एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल को जब्त किया. साथ ही असरगंज थाना क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी अमित कुमार को हिरासत में लिया, जो वर्तमान में तारापुर बस स्टैंड के पास रहता है. पूछताछ में अमित कुमार ने बताया कि उक्त मोटर साइकिल उसके दोस्त बेचन कुमार की है जो रविदास टोला तारापुर में रहता है. मोटरसाइकिल का कागजात देगा. इसके बाद पुलिस पदाधिकारी हारून रशीद एवं मनीष कुमार बेचन को पकड़ने के लिए रविदास टोला गया. जहां पता चला कि वह घर पर नहीं है. रात्रि करीब पौने दस बजे बेचन कुमार को थाना लाया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से मोटर साइकिल की एक चाबी बरामद हुई, जो थाना लाई गई मोटर साइकिल की निकली. मोटर साइकिल का कागजात न तो अमित दे पाया और न ही बेचन. इसके बाद पुलिस ने वाहन की जांच की तो मोटर साइकिल का पंजीकरण संतोष कुमार साहू, ग्राम बासुमति कॉलोनी, जगन्नाथ विहार तीसरी लाइन, आजका रोड, ब्रह्मपुत्र (गंजाम) के नाम से पाया गया. जांच में यह भी सामने आया कि मोटर साइकिल का इंजन नंबर और चेचिस नंबर घिसा हुआ है. जिससे उसे पढ़ा नहीं जा सकता है. साथ ही गाड़ी पर लगा रजिस्ट्रेशन नंबर इंजन व चेचिस नंबर से मेल नहीं खा रहा था. इसके बाद पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन