भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 17 Mar 2026 7:52 PM
प्रखंड के भलुआकोल गांव स्थित शास्त्री भवन में मंगलवार को भाजपा दक्षिणी मंडल की ओर से पूरे देश में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया.
हवेली खड़गपुर. प्रखंड के भलुआकोल गांव स्थित शास्त्री भवन में मंगलवार को भाजपा दक्षिणी मंडल की ओर से पूरे देश में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राघव प्रसाद सिंह ने की. जबकि संचालन मंडल संयोजक महेंद्र सिंह ने किया. कार्यशाला का शुभारंभ जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, संतोष पोद्दार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला के सत्र का शुभारंभ वर्ग गीत और महापुरुषों के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि, वंदे मातरम और स्वागत गीत से किया गया. सात सत्र में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केशरी, जिला मंत्री रजनीश झा, मुखिया द्वारिका प्रसाद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनंत कुमार, नगर अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, मुकेश कुमार यादव, सुरेश पासवान, उदय भगत, अनिरुद्ध कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. ——————- आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक घायल हवेली खड़गपुर. गंगटा थाना क्षेत्र के बसमता गांव में मंगलवार को आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, बसमता गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में दिलीप गोस्वामी का पुत्र पिंटु गोस्वामी घायल हो गया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, खड़गपुर में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










