सब-वे निर्माण को लेकर आज ट्रेन परिचालन होगा प्रभावित

Updated at : 14 Feb 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

करण पुरातो और महाराजपुर स्टेशन के बीच क्रॉसिंग गेट नंबर 52 के बदले सब-वे का हो रहा है निर्माण

विज्ञापन

जमालपुर. मालदा रेल मंडल के घोघा व लैलख मलखा के बीच स्थित क्रॉसिंग गेट नंबर आठ तथा करण पुरातो और महाराजपुर स्टेशन के बीच क्रॉसिंग गेट नंबर 52 के बदले सब-वे का निर्माण हो रहा है. जिसे लेकर 16 फरवरी रविवार को छह घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जायेगा. जिसके कारण भागलपुर-साहिबगंज-बरहरवा क्षेत्र पर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. पूर्व रेलवे कोलकाता से मिली आधिकारिक जानकारी में बताया गया है इसे लेकर भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर और बरहरवा-साहिबगंज बरहरवा पैसेंजर कैंसिल रहेगी. जबकि 53416/53 415 जमालपुर-साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर को कहलगांव से ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जायेगा. जबकि 53403 अप रामपुरहाट-गया पैसेंजर को रामपुरहाट से 4 घंटे के लिए रीशेड्यूल किया जायेगा. यह ट्रेन रामपुरहाट से रवाना होने वाले अपने निर्धारित समय सुबह 9:05 बजे के बजाय चार घंटा विलंब से अपराह्न 13:05 बजे गंतव्य के लिए रवाना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन