ePaper

देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 23 Jun 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग में रविवार की देर रात पुलिस ने तीन हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग में रविवार की देर रात पुलिस ने तीन हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुआ है. इस मामले में कासिम बाजार थाना में मामला दर्ज कर सोमवार को तीनों हथियार तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि रविवार को मकससपुर बीचागांव निवासी शेरू कुमार को गिरफ्तार किया था. जिसकी निशानदेही पर रविवार की रात चुआबाग में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान हथियार की खरीद बिक्री करते तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्करों में जमुई जिले के विपिन कुमार और सचिन कुमार तथा लखीसराय जिला के मेदनीचौकी निवासी मनीष कुमार शामिल है. उन्होंने बताया कि जमुई के दोनों युवक हथियार की खरीदने मुंगेर आया था. जबकि मेदनीचौकी निवासी मनीष हथियार की बिक्री करने वहां पहुंचा था. इनके पास से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. विदित हो कि एक दिन पूर्व रविवार को कासिम बाजार थाना की पुलिस ने हथियार तस्कर व दो कांडों के फरार शेरू को गिरफ्तार किया था, जो कुख्यात पवन मंडल का सहयोगी है. गिरफ्तार सभी लोगों को सोमवार को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन