हवेली खड़गपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 22 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना

Updated:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस के पास परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर के हवेली खड़गपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 22 वर्षीय मजदूर युवक की मौत हो गई. परिवार में मातम का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Road Accident: मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदीवली स्थान स्थित मुरला मुसहरी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 22 वर्षीय मजदूर राजाराम कुमार की मौत हो गई. वह अशोक मांझी का इकलौता पुत्र था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

शौच कर लौटने के दौरान हुआ हादसा


मृतक का फाइल फोटो
मृतक का फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम राजाराम कुमार घर से शौच के लिए बहियार गया था. शौच कर वापस लौटने के दौरान खेत की जुताई कर लौट रहे एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा.

रास्ते में तोड़ा दम

स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हवेली खड़गपुर ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन मुंगेर ले जाने के दौरान गुरुवार देर रात रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

परिवार का इकलौता बेटा था राजाराम

मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. परिवार में चार बहनें हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि तीन बहनों की शादी अभी बाकी है. बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गांव में शोक, पुलिस जांच में जुटी

Road Accident: घटना के बाद मुरला मुसहरी गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: नीट पेपर लीक : मुंगेर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस ने जारी की तस्वीर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन