दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन जख्मी, एक रेफर

Updated at : 26 Feb 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन जख्मी, एक रेफर

हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग में बुधवार की सुबह क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल के समीप हुई दुर्घटना

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग में बुधवार की सुबह क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जबकि एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, खड़गपुर थाना क्षेत्र के मधुबन दरियापुर चेकनाका निवासी संतोष कुमार अपनी बाइक से खड़गपुर की तरफ आ रहा था. जबकि धरहरा प्रखंड के बरमसिया गांव निवासी वकील कोड़ा और मोहन कुमार बाइक से बरियारपुर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल के समीप दोनों बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें मधुबन निवासी संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दूसरा बाइक पर सवार वकील और मोहन को भी मामूली चोटें आई. टक्कर इतना जबरदस्त था कि एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद इस मार्ग से गुजर रही एक एंबुलेंस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर पहुंचाया. जहां तीनों का इलाज किया गया. जिसमें गंभीर रूप से घायल संतोष कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इधर, घटना की सूचना पर खड़गपुर थाना पुलिस पहुंची और दोनों को बाइक को जब्त कर मामले की जांच में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन