पीजी विभागों में महानुभावों के चेयर पर नहीं हुई सीनेट बैठक में चर्चा

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 30 Mar 2025 6:35 PM

विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित छठे सीनेट बैठक के दौरान बिना पूर्व के सीनेट बैठक की संपुष्टि के ही बजट प्रस्तुत करना विश्वविद्यालय के लिए मुश्किल भरा हो गया था.

विज्ञापन

20 नवंबर 2023 को कुलाधिपति की अध्यक्षता में आयोजित सीनेट बैठक के दौरान पूर्व कुलपति ने रखा था प्रस्ताव

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित छठे सीनेट बैठक के दौरान बिना पूर्व के सीनेट बैठक की संपुष्टि के ही बजट प्रस्तुत करना विश्वविद्यालय के लिए मुश्किल भरा हो गया था. इसे लेकर कई सीनेट सदस्यों ने आपत्ति भी जतायी थी. हालांकि इसके बाद कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने 22 नवंबर 2023 को हुए एकेडमिक सीनेट बैठक के एजेंडों को रखा, लेकिन इस दौरान पीजी विभागों में महानुभावों के चेयर स्थापित करने की योजना पर कहीं भी चर्चा नहीं हो पायी.

बता दें कि 22 नवंबर 2023 को एमयू मुख्यालय में पहली बार एकेडमिक सीनेट की बैठक आयोजित की गयी थी. जिसकी अध्यक्षता तत्कालीन कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने की थी. इस दौरान पूर्व कुलपति प्रो. श्यामा राय द्वारा हिंदी विभाग में रामधारी सिंह दिनकर, पॉलिटिकल साइंस में कर्पूरी ठाकुर तथा इतिहास में श्रीकृष्ण सिन्हा के नाम का चेयर स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया था. जिसकी खुद कुलाधिपति ने भी प्रशंसा की थी. लेकिन एकेडमिक सीनेट बैठक के बाद तीनों महानुभावों के चेयर स्थापित करने का मामला विश्वविद्यालय के फाइलों में ही दबकर रह गया था. हालांकि सीनेट बैठक के पूर्व उम्मीद जगी थी कि यह मामला विश्वविद्यालय की फाइलों से बाहर निकल पायेगा, लेकिन सीनेट बैठक में इस मामले पर कोई चर्चा तक नहीं हो पायी. हद तो यह रही कि एमयू के छठे सीनेट बैठक के दौरान पीजी विभागों के लिये पद सृजन के अतिरिक्त किसी अन्य बातों पर चर्चा नहीं हो पायी. इतना ही नहीं सीनेट बैठक के दौरान पीजी विभागों के सुचारू संचालन और फंड को लेकर भी कोई चर्चा नहीं की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन