चोरों ने पुलिस की उड़ाई नींद, डीएसपी आवास के समीप चाय दुकान में चोरी

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 17 Mar 2026 7:30 PM

विज्ञापन

खड़गपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से पुलिस की नींद उड़ गयी है. हद तो यह है कि चोरों ने सोमवार की देर रात डीएसपी आवास के समीप नंदलाल बसु चौक के समीप संचालित एक चाय की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से पुलिस की नींद उड़ गयी है. हद तो यह है कि चोरों ने सोमवार की देर रात डीएसपी आवास के समीप नंदलाल बसु चौक के समीप संचालित एक चाय की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर दुकान से सिगरेट, गुटखा और नकदी लेकर फरार हो गया. मंगलवार को दुकानदार को घटना की जानकारी तब मिली, जब वह दुकान खोलने पहुंचा. उसने देखा कि गुमटी का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है. बताया कि इस दुकान में यह पांचवीं बार चोरी हुई है. जब-जब चोरी की घटनाएं घटी है, हर बार पुलिस को सूचना दी है, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई के बजाय हमें ही डांटा-फटकारा जाता है और सीसीटीवी कैमरा लगाने की बातें कही जाती है. विदित हो कि हाल के दिनों में मारवाड़ी टोला स्थित रानी सती मंदिर से करीब पांच लाख रुपये के जेवरात की चोरी, अनुमंडलीय अस्पताल से नल की चोरी तथा मां ट्रेडर्स से लाखों रुपये मूल्य के छड़ की चोरी हो चुकी है, जबकि दो दिन पूर्व 15 मार्च को प्रखंड कार्यालय स्थित आरएफ टावर पर भी चोरी का प्रयास हुआ था, इसमें एक चोर पकड़ा गया था. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस की निंद्रा नहीं खुली है और चोर पुलिस की कार्यशैली को धत्ता बताते हुए लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. वहीं पुलिस यह कहते नहीं थक रही है कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी और मामले का शीघ्र खुलासा कर लिया जायेगा, लेकिन हाल के दिनों की घटना पर गौर करें तो पुलिस एक भी चोरी मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी है.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन