इमरजेंसी वार्ड में लगभग डेढ़ घंटे तक नहीं थे चिकित्सक, तड़पते रहे मरीज, किया हंगामा

Updated at : 20 Feb 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में लगभग डेढ़ घंटे तक नहीं थे चिकित्सक, तड़पते रहे मरीज, किया हंगामा

अस्पताल उपाधीक्षक डा. रमन कुमार ने मरीज और उनके परिजनों को शांत कराकर इलाज शुरू किया.

विज्ञापन

– वार्ड पहुंचे अस्पताल उपाधीक्षक ने किया इलाज, चिकित्सक डा. असीम के एक दिन के वेतन पर रोक

मुंगेर

सदर अस्पताल में चिकित्सकों का अंदाज आये दिन मरीजों के लिये मुसीबत बनती है. जबकि कई बार खुद अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के हंगामे को झेलना पड़ता है. कुछ ऐसा ही हाल गुरूवार की दोपहर इमरजेंसी वार्ड में हुआ. जहां दोपहर के शिफ्ट में लगभग डेढ़ घंटे तक चिकित्सक नहीं रहने के कारण मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. जिसके बाद सूचना पर पहुंचे अस्पताल उपाधीक्षक ने मरीजों का इलाज किया. साथ ही संबंधित चिकित्सक को अनुपस्थित करते हुये एक दिन के वेतन कटौती की कार्रवाई की.

डेढ़ घंटे तक वार्ड में नहीं थे चिकित्सक

बताया गया कि गुरूवार की दोपहर इमरजेंसी वार्ड में अपराह्न 2 से रात 8 बजे तक के शिफ्ट में डा. असीम की ड्यूटी थी, लेकिन दोपहर 2 से 3.30 बजे तक वार्ड में नहीं पहुंचे. इस बीच मरीज चिकित्सक का इंतजार करते रहे. जबकि कई मरीज दर्द से तड़पते रहे. वहीं लगभग डेढ़ घंटे तक चिकित्सक के नहीं आने पर मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इस बीच वार्ड में तैनात स्वास्थ्यकर्मी किसी तरह मरीज का इलाज करते रहे, लेकिन चिकित्सक नहीं होने के कारण मरीज के परिजन उग्र होकर हंगामा करने लगे. वहीं सूचना पर पहुंचे अस्पताल उपाधीक्षक डा. रमन कुमार ने मरीज और उनके परिजनों को शांत कराकर इलाज शुरू किया. विदित हो कि डा. असीम पूर्व में भी दो बार शराब पीने के मामले में फंस चुके हैं.

चिकित्सक के एक दिन का कटा वेतन

अस्पताल उपाधीक्षक डा. रमन कुमार ने बताया कि दोपहर के शिफ्ट में इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक डा. असीम की ड्यूटी थी. जो अपनी ड्यूटी पर तैनात नहीं थे. जिसे लेकर चिकित्सक को अनुपस्थित करते हुये उनके एक दिन के वेतन की कटौती की गयी है. साथ ही चिकित्सक से स्पष्टीकरण पूछा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन