पुत्र की मौत के मामले में पिता ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 31 Dec 2025 12:06 AM
पुत्र की मौत के मामले में पिता ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस
हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के भोमासी पुल स्थित पेट्रोल पंप के समीप बैजलपुर गांव निवासी 18 वर्षीय पुत्र पीयूष सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी. इस मामले में मृतक के पिता मदन सिंह ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. आवेदन में मदन सिंह ने बताया है कि उनका पुत्र पीयूष सिंह भागलपुर में रहकर पढ़ाई करता था. 27 दिसंबर 2025 को वह भागलपुर से ट्रेन द्वारा बरियारपुर पहुंचा और देर रात तक वह अपने नानी घर महादेवपुर नहीं पहुंचा. जब उससे बातचीत करने के लिए उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा. जबकि संध्या में उससे संपर्क हुआ था और उसने अपने मामा के लड़के से महादेवपुर के समीप 40 रुपया लेकर खड़ा रहने को कहा था. लेकिन वह नहीं पहुंचा और रातभर परिजन परेशान रहे. रविवार की सुबह भोमासी पुल पेट्रोल पंप के समीप पीयूष सिंह का शव बरामद किया गया. उन्होंने कहा है कि पुत्र की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है. इस इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. एक व्यक्ति को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










