रोड निर्माण में विलंब को लेकर कार्यपालक अधिकारी से मिले सपाई

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
रोड निर्माण में विलंब को लेकर कार्यपालक अधिकारी से मिले सपाई

प्रशासनिक अधिकारी संवेदनहीन बने हुए हैं.

विज्ञापन

जमालपुर ईस्ट कॉलोनी के डीडी तुलसी रोड के पिचिंग का निर्माण कार्य आरंभ करने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम से मुलाकात की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अधिकारी अपना हिस्सा ले मस्त है और जनता धूल से त्रस्त है. विकास की अवधारणा का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार के 20 वर्षों के कार्यकाल में इस सड़क का निर्माण कार्य 26 मार्च को प्रारंभ हुआ, लेकिन लगभग एक महीना बीत जाने के बावजूद इस क्षेत्र के लोग का विभाग और संवेदकों की अकर्मण्यता एवं लापरवाही के कारण जीना दुबर हो गया है. उड़ते हुए धूल के कारण लोग बीमार हो रही है. बावजूद प्रशासनिक अधिकारी संवेदनहीन बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी के सकारात्मक आश्वासन के उपरांत अगर तीन से चार दिनों के अंदर सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो सपा सड़क आवागमन को ठप कर देंगे. मौके पर मनोज क्रांति, रविकांत झा, नकुल यादव, आशीष कुमार, राजकुमार यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन