ePaper

ढाबा की आड़ में तस्करी, 61 लीटर शराब जब्त, संचालक फरार

Updated at : 08 Mar 2026 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
ढाबा की आड़ में तस्करी, 61 लीटर शराब जब्त, संचालक फरार

असरगंज थाना पुलिस ने रविवार को असरगंज-शाहकुंड मार्ग में संचालित एक ढाबा में छापेमार कर शराब कारोबार के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया

विज्ञापन

असरगंज.

असरगंज थाना पुलिस ने रविवार को असरगंज-शाहकुंड मार्ग में संचालित एक ढाबा में छापेमार कर शराब कारोबार के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया. पुलिस ने वहां से कुल 61 लीटर विदेशी शराब व वीयर बरामद किया. जिसे खेत व गड्ढे में खोद कर छिपा कर रखा गया था. पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया. जबकि ढाबा संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाबा की आड़ में शराब के बड़े कारोबार संचालित किया जा रहा है. थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने तत्काल वहां छापेमारी कर विदेशी शराब कारोबार का खुलासा किया. ढाबा के अंदर एवं बाहर जगह-जगह गड्ढे खोद कर जहां शराब की बोतल को छिपा कर रखा गया था. वहीं खेत में शराब एवं बियर की बोतल छुपा कर रखा गया था. साथ ही पुलिस ने ढाबा के आसपास बियर एवं शराब की खाली बोतल भी बरामद किया है. पुलिस ने वहां से 102 बोतल विदेशी शराब एवं 24 बियर की बोतल बरामद की. थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान बाथ थाना क्षेत्र के कुमैठा का गांव निवासी गणेश सिंह के पुत्र सागर के रूप में हुई है. जबकि ढाबा मालिक मौके से फरार है. जिसकी पहचान की जा रही है.

कहते हैं एएसपी

एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक ढाबा में छापेमारी कर शराब कारोबार का खुलासा किया. जहां से 61 लीटर विदेशी शराब व वीयर बरामद किया गया है. एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया.जबकि ढाबा संचालक भाग निकला. दंडाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी तानया के समक्ष होटल को सील कर दिया गया है.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन