सड़क किनारे खड़ा होकर बरात देख रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

Updated at : 10 Mar 2026 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ा होकर बरात देख रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

सड़क किनारे खड़ा होकर बरात देख रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन

मुंगेर-बरियारपुर एनएच 80 पर ब्रह्मस्थान स्थित हनुमान मंदिर के समीप की घटना मौके से वाहन लेकर चालक फरार, स्नातक के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था चंद्रशेखर बरियारपुर. बरियारपुर थाना क्षेत्र के मुंगेर-बरियारपुर एनएच 80 पर सोमवार की देर रात ब्रह्मस्थान स्थित हनुमान मंदिर के समीप बरात देख रहे एक 32 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद डाला. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गयी और पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. बताया जाता है कि आनंदी मंडल का पुत्र चंद्रशेखर कुमार सोमवार की देर रात ब्रह्मस्थान स्थित हनुमान मंदिर के समीप एनएच पर बरात देखने के लिए निकला था. सड़क किनारे खड़ा होकर वह बरात देख रहा था. इसी दौरान बरियारपुर से मुंगेर की ओर जा रहे तेज रफ्तार एक चार पहिया वाहन ने उसे रौंदते हुए फरार हो गया. इससे युवक का सिर बुरी तरह कुचला गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. युवा पुत्र की मौत की खबर सुनते ही माता शारदा देवी, पिता आनंदी मंडल सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. माता दहाड़ मारकर विलाप करते हुए कह रही थी कि भगवान मुझे उठा लेते, मेरे पुत्र को क्यों मार दिया. युवक की मौत के बाद ग्रामीण भी शोकाकुल हैं. बताया गया कि मृतक युवक ग्रेजुएशन पूरी कर चुका था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था. इस दर्दविदारक घटना से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन