केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ राजद का एकदिवसीय धरना

Updated:
विज्ञापन
केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ राजद का एकदिवसीय धरना

जुबली वेल चौक पर आयोजित एकदिवसीय धरना कार्यक्रम में शामिल राजद कार्यकर्ता और नेता

RJD Dharna Jamalpur: धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड कार्यालय से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है और आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है.

विज्ञापन
मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

RJD Dharna Jamalpur: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं ने जमालपुर के जुबली वेल चौक के निकट एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया. धरना के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे.

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड कार्यालय से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है और आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है.

वक्ताओं ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की घरेलू अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है. महंगाई के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जबकि बेरोजगारी के चलते युवाओं का पलायन लगातार जारी है.

अपराध नियंत्रण में विफल रहने का आरोप

राजद नेताओं ने राज्य सरकार पर अपराध नियंत्रण में विफल रहने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है. वक्ताओं ने हाल में जमालपुर में अपर थानाध्यक्ष के किराये के मकान में हुई चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जब पुलिस पदाधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाती है.

लालू परिवार को निशाना बनाने का आरोप

धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने में व्यस्त है. उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को दूर करने के बजाय विपक्षी नेताओं और उनके परिवारों को परेशान करने की कोशिश की जा रही है.

17 जून के धरना कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

कार्यक्रम के अंत में राजद नेताओं ने आगामी 17 जून को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित एकदिवसीय धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन