गायत्री शक्तिपीठ प्रखंड समन्वय समिति का हुआ पुनर्गठन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
गायत्री शक्तिपीठ प्रखंड समन्वय समिति का हुआ पुनर्गठन

वर्ष 2026 में गुरु माता भगवती देवी शर्मा के जन्म और गुरुदेव आचार्य श्री की तप साधना से अनुप्रसित दिव्या अखंड ज्योति की शताब्दी मनायी जायेगी.

विज्ञापन

जमालपुर उप जोनल केंद्र गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर में गायत्री परिवार प्रखंड समन्वय समिति का पुनर्गठन मंगलवार को किया. जिसमें विपिन कुमार चौरसिया जमालपुर प्रखंड के समन्वयक बनाए गए. जबकि उप समन्वयक का दायित्व जयप्रकाश मंडल को मिला. प्रखंड महिला समन्वयक बॉबी देवी और उप समन्वयक अनीता भारती बने. प्रखंड युवा समन्वयक डॉ राजेश कुमार, उप समन्वयक राजकुमार मंडल, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के समन्वयक मृणाल सुदर्शन, गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ की समन्वयक सुषमा देवी, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की समन्वयक सुशीला देवी, सप्त आंदोलन समन्वयक विजय कुमार शर्मा बने. अध्यक्षता करते हुए उप जॉन समन्वयक सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि वर्ष 2026 में गुरु माता भगवती देवी शर्मा के जन्म और गुरुदेव आचार्य श्री की तप साधना से अनुप्रसित दिव्या अखंड ज्योति की शताब्दी मनायी जायेगी. जिसके लिये पुनर्गठन कर संगठन को सशक्त किया जा रहा है. मनोज मिश्रा ने कहा कि योग ऋषि द्वारा चयनित देव तुल्य विशिष्ट आत्माओं के संगठन श्रेष्ठ मनुष्यता, उत्कृष्ट संस्कृति, सभ्य समाज और समुन्नत राष्ट्र के निर्माण को लेकर जरूरी है. जिला प्रतिनिधि डॉक्टर अरुण पंडित ने बताया कि प्रखंड समन्वय समिति के जिम्मेदार समन्वयकों द्वारा समाज में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जागरण के साथ ही कल्याणकारी रचनात्मक गतिविधियां चलाई जाएगी. मौके पर वासुदेव पुरी, डा. प्रदीप, रेनू भगत, ममता देवी, सुनीता देवी, बिंदुता, जूली, लक्ष्मी यादव, सुमित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन