पुण्यतिथि पर जननायक कर्पूरी को सपाईयों ने किया याद

Updated at : 17 Feb 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर जननायक कर्पूरी को सपाईयों ने किया याद

प्रगति यात्रा के बहाने फंडिंग यात्रा किया जा रहा है और जनता का काम पेंडिंग है. जिले के शोषित पीड़ित व आमजनों को ब्लॉक अंचल थाना से खदेड़ जाता है.

विज्ञापन

मुंगेर महान समाजवादी नेता भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37 वीं पुण्यतिथि जिला समाजवादी पार्टी द्वारा सोमवार को अस्थाई कार्यालय बेलन बाजार में मनायी गयी. जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने किया. सपाइयों ने जननायक की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार से लड़ने का संकल्प लिया. सपा अध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी के असली वारिस के दम भरने वाले मुख्यमंत्री के कार्यकाल में मुंगेर जिला की भयावह स्थिति है. समाहरणालय से लेकर प्रखंड अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार के चपेट में है. जिला के वरिय पदाधिकारी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं. हालत यह है कि सदर मुंगेर और जमालपुर के सीओ, आरओ खुलेआम गरीब शोषित पीड़ित का शोषण कर रहे हैं. विपक्ष सरकार बनाने के जुगाड़ में है, लेकिन सपाई ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी को माकुल जवाब देने के लिए कृत संकल्पित है. यही जननायक कर्पूरी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. लोहिया वाहनी के प्रदेश महासचिव रविकां झा एवं प्रधान महासचिव मनोज कुमार मधुकर ने कहा कि कर्पूरी जैसे जननायक के शिष्य खलनायक की भूमिका में घूम रहे हैं. प्रगति यात्रा के बहाने फंडिंग यात्रा किया जा रहा है और जनता का काम पेंडिंग है. जिले के शोषित पीड़ित व आमजनों को ब्लॉक अंचल थाना से खदेड़ जाता है. मौके पर रंजना अराफात, रामनाथ राय, अशोक भारत, सजय यादव, मो. आजम, अमरशक्ति, नीरज यादव, मनोज क्रांति, मथुरी यादव, कालेश्वर महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन