अग्निपीड़ितों को प्रशासन व रेडक्रॉस ने उपलब्ध करायी राहत सामग्री
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सदर प्रखंड के महुली पंचायत के वार्ड नंबर-6 आदर्श ग्राम टीकारामपुर में शुक्रवार की शाम हुए अगलगी की घटना में चार घर जल गये थे.
विज्ञापन
शुक्रवार की रात टीकारामपुर में अगलगी में चार लोगों के घर जल कर हो गये थे राख
मुंगेर. सदर प्रखंड के महुली पंचायत के वार्ड नंबर-6 आदर्श ग्राम टीकारामपुर में शुक्रवार की शाम हुए अगलगी की घटना में चार घर जल गये थे. जबकि घर में रखा सारा सामान भी जल कर राख हो गया था. पीड़ित परिवार को जहां प्रशासनिक स्तर पर पॉलीथीन शीट व 12 हजार नगर राशि उपलब्ध करायी गयी. वहीं रेडक्रॉस सोसाइटी मुंगेर की ओर से पीड़ित परिवार को सूखा अनाज के साथ ही अन्य राहत सामग्री उपलब्ध करायी गयी.पीड़ित परिवार को 12 हजार का दिया गया चेक
सदर सीओ प्रीति कुमारी ने शनिवार को अगलगी के पीड़ित चार परिवार को प्रशासनिक राहत उपलब्ध कराया. उन्होंने प्रति परिवार को जहां तत्काल सहायता के रूप में 12 हजार का चेक प्रदान किया. वहीं पॉलीथीन शीट प्रदान किया. सीओ ने बताया कि तत्काल सहायता के रूप में मिले चेक की राशि से बर्तन, कपड़ा व खाना का प्रबंध पीड़ित परिवार करेंगे. जबकि झोपड़ी निर्माण के लिए अलग से राशि पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराया जायेगा. जिनको राहत उपलब्ध कराया गया. उसमें ऋषिदेव सिंह, गुलाब सिंह और पांडव सिंह सहित एक अन्य शामिल है.रेडक्रॉस ने पीड़ित परिवार को दिया सूखा राशन व बर्तन सेट
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मुंगेर शाखा सचिव देव प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम टीकारामपुर पहुंची. जहां अगलगी के शिकार परिवारों के बीच जरूरी सहायता जैसे पॉलीथीन सीट, रसोई का बर्तन, कंबल, बाल्टी, हाईजीन कीट, सूखा अनाज आदि उपलब्ध कराया. मौके पर मौजूद विधायक प्रणव कुमार ने कहा कि रेडक्रॉस का पीड़ित मानवता के लिए यह सहयोग पीड़ित को काफी मदद पहुंचाने का काम करेंगे. मौके पर कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार, शिशिर कुमार लालू, अंकित जालान, रविशंकर पप्पु सहित अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










