मिशन शक्ति योजना के तहत नौ अभ्यर्थियों को मिला चयन पत्र
Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 08 Jun 2026 7:48 PM
महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में इन पदों की महत्वपूर्ण भूमिका है. मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर, मुंगेर में बहुउद्देशीय कर्मी (रसोईया) के तीन पद तथा सुरक्षा प्रहरी (रात्रि प्रहरी) के तीन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.
डीएम ने कहा निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं अपनी जिम्मेदारियां प्रतिनिधि, मुंगेर महिला एवं बाल विकास निगम, मुंगेर के अंतर्गत मिशन शक्ति योजना के तहत सोमवार को समाहरणालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज ने विभिन्न पदों पर चयनित नौ अभ्यर्थियों के बीच चयन पत्र का वितरण किया. जिलाधिकारी ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करें. क्योंकि यह महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में इन पदों की महत्वपूर्ण भूमिका है. मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर, मुंगेर में बहुउद्देशीय कर्मी (रसोईया) के तीन पद तथा सुरक्षा प्रहरी (रात्रि प्रहरी) के तीन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. वहीं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के तहत लैंगिक विशेषज्ञ के दो पद एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक पद पर नियुक्ति के लिए चयन पत्र सौंपा गया. वन स्टॉप सेंटर के लिए प्रीतिमा कुमारी, शोभा कुमारी और महताब आलम का चयन बहुउद्देशीय कर्मी (रसोईया) के रूप में किया गया है. वहीं गुलशन कुमार, रितेश राज भारती और जितेंद्र कुमार को सुरक्षा प्रहरी (रात्रि प्रहरी) के पद के लिए चयनित किया गया. जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के अंतर्गत महताब आलम और शिवानी कुमारी को लैंगिक विशेषज्ञ तथा प्रशांत कुमार को डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर चयन पत्र प्रदान किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










