प्रभात इम्पैक्ट: प्रसंडो नया टोला के पास धंसी एनएच-333 सड़क की शुरू हुई मरम्मत

धंसे हिस्से पर मिट्टी और मोरंग डालकर मरम्मत कार्य करते मजदूर
Prabhat khabar impact: विभागीय कर्मियों ने सड़क के ध्वस्त हिस्से पर मिट्टी और मोरंग डालकर उसे अस्थायी रूप से दुरुस्त किया, ताकि आवागमन सुचारू रूप से जारी रह सके और दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके.
हवेली खड़गपुर (मुंगेर) से रतन झा की रिपोर्ट:
Prabhat khabar impact: हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-333 पर प्रसंडो नया टोला के समीप धंसे और क्षतिग्रस्त सड़क हिस्से को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है. मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग ने सड़क के क्षतिग्रस्त भाग पर तात्कालिक मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है.
विभागीय कर्मियों ने सड़क के ध्वस्त हिस्से पर मिट्टी और मोरंग डालकर उसे अस्थायी रूप से दुरुस्त किया, ताकि आवागमन सुचारू रूप से जारी रह सके और दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके.
समाजसेवियों की पहल बनी मिसाल
गौरतलब है कि सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. विभागीय स्तर पर तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय समाजसेवियों ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए क्षतिग्रस्त स्थल पर चेतावनी स्वरूप झंडा लगा दिया था.प्रसंडो निवासी समाजसेवी हिमांशु कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क के खतरनाक हिस्से को चिह्नित कर आने-जाने वाले लोगों को सतर्क करने का प्रयास किया था. उनका उद्देश्य संभावित सड़क हादसों को रोकना और प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित करना था.
मीडिया में प्रमुखता से उठाया गया था मामला
प्रसंडो नया टोला के समीप एनएच-333 के धंसे हिस्से को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई थी. सड़क किनारे गहरा गड्ढा बन जाने से बड़े वाहनों के साथ-साथ दोपहिया चालकों को भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ था. मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद विभाग हरकत में आया और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया.
स्थायी समाधान की मांग
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल की गई मरम्मत केवल अस्थायी व्यवस्था है. उन्होंने विभाग से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो.ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि विभाग जल्द ही तकनीकी मानकों के अनुरूप स्थायी निर्माण कार्य कराकर इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










