मुंगेर विश्वविद्यालय : 28 अप्रैल से होगी पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा

Published by :AMIT JHA
Published at :22 Apr 2026 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर विश्वविद्यालय : 28 अप्रैल से होगी पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा 28 अप्रैल से आरंभ होगी.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा 28 अप्रैल से आरंभ होगी. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा का शेड्यूल और केंद्र से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों के लिये जारी कर दी है.

विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार, पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा 28 अप्रैल से 4 मई तक ली जायेगी. इसके लिये कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक ली जायेगी. वही परीक्षा को लेकर सभी विषयों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जायेगा.

चार ग्रुप में बांटे गये हैं विषय

ग्रुप-ए- गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायनशास्त्र, वाणिज्य

ग्रुप-बी- अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, दर्शनशास्त्र, बांग्ला, संगीत

ग्रुप-सी- अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान

ग्रुप-डी- इतिहास, भूगोल, संस्कृत, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र

परीक्षा का शेड्यूल

परीक्षा प्रथम पाली द्वितीय पाली

28.4.2026 एईसीसी-1 (ग्रुप ए, बी)

एईसीसी-1 (ग्रुप सी, डी)

29.4.2026 ग्रुप-ए, बी सीसी-1 ग्रुप-सी, डी सीसी-1

30.4.2026 ग्रुप-ए, बी सीसी-2 ग्रुप-सी, डी सीसी-2

2.5.2026 ग्रुप-ए, बी सीसी-3 ग्रुप-सी, डी सीसी-3

4.5.2026 ग्रुप-ए, बी सीसी-4 ग्रुप-सी, डी सीसी-4

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन