तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने निकला निगम प्रशासन, वसूले 18 हजार जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने निकला निगम प्रशासन, वसूले 18 हजार जुर्माना

नगर निगम प्रशासन की ओर से बुधवार को तीसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान 18 अतिक्रमणकारियों ने निगम प्रशासन ने 18 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूल किया.

विज्ञापन

तीन दिनों में निगम ने 77 अतिक्रमणकारियों से वसूले 57 हजार रुपये मुंगेर. नगर निगम प्रशासन की ओर से बुधवार को तीसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान 18 अतिक्रमणकारियों ने निगम प्रशासन ने 18 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूल किया. इस कारण अतिक्रमणकारी दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया है. बुधवार को नगर प्रबंधक नवनीत कुमार व स्वच्छता पदाधिकारी पिंटू कुमार के नेतृत्व में अभियान का शुभारंभ किया गया. टीम ने बुधवार को पक्की गली, कौड़ा मैदान और पूरबसराय क्षेत्र में सघन अभियान चलाया. इस दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा जमाने वाले दुकानदारों खिलाफ कार्रवाई की. कई स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया, जबकि जुर्माना भी वसूल किया गया. निगम से मिली जानकारी के अनुसार, अभियान के पहले दिन सोमवार को 18 अतिक्रमणकारियों से 13,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि मंगलवार को 36 लोगों से 25,400 रुपये एवं बुधवार को 23 लोगों से 18,200 रुपये जुर्माना वसूल किया गया. निगम के अनुसार पिछले एक महीने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 500 से अधिक अतिक्रमणकारियों को नोटिस दी गयी थी. बावजूद अतिक्रमणकारी नहीं हटे. अब निगम प्रशासन खुद अतिक्रमण हटाने निकल पड़ी है और अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन