बरियारपुर में 15 पिस्टल व 30 मैगजीन के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच-80 कोदरकट्टा पुल के समीप बुधवार की सुबह बरियारपुर थाना पुलिस ने दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया.
कार्रवाई. गिरफ्तार हथियार कारोबारी में एक भागलपुर, तो दूसरा मुंगेर के मिर्जापुर बरदह का रहने वाला
मुंगेर. मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच-80 कोदरकट्टा पुल के समीप बुधवार की सुबह बरियारपुर थाना पुलिस ने दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया. जिसके पास से पुलिस ने 15 पिस्टल व 30 मैगजीन बरामद किया. जिसे हाफ डाला ऑटो में छिपा कर लाया गया था. गिरफ्तार हथियार तस्कर में भागलपुर जिले का राजकुमार यादव व मुंगेर जिले के मिर्जापुर बरदह निवासी बदरुद्दीन शामिल है. यह पहला मौका है जब दूसरे जिला में तैयार हथियार बिक्री के लिए मुंगेर जिला आया था.हथियारों की खरीद-बिक्री करते दो तस्कर गिरफ्तार
एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति कोदरकट्टा पुल के समीप हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले है. उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जब निर्धारित स्थल पर पुलिस छापेमारी को पहुंची तो पुलिस को आता देख दो व्यक्ति भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. पकड़े गये व्यक्ति व वाहन की तलाशी ली गयी थी तो कुल 15 पिस्टल व 30 मैगजीन बरामद हुआ. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर में भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के मुरारपुर रामचंद्रपुर नवटोलिया वार्ड नंबर-5 निवासी राजकुमार यादव व मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी नूर मोहम्मद का पुत्र बदरूद्दीन शामिल है.पहली बार बिक्री के लिए दूसरे जिले में पहुंचा था हथियार
मुंगेर जिला हथियार निर्माण के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है. उसमें से भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र का मिर्जापुर बरदह एक ऐसा गांव है, जो हथियार निर्माण व तस्करी के मामले में काफी प्रसिद्ध है. यह पहला मौका है जब दूसरे जिला में तैयार हथियार को मुंगेर जिला बिक्री के लिए लाया गया है. गिरफ्तार राजकुमार ने बताया कि हथियार भागलपुर में तैयार किया गया है. जिसकी डिलिवरी देने वह अपने हाफ डाला ऑटो में छिपा कर लाया था, जबकि बदरूद्दीन ने बताया कि वह हथियार की डिलिवरी लेने आया था. पुलिस ने एक ऑटो व एक मोटरसाइकिल जब्त किया था. पुलिस ने दोनों का मोबाइल भी जब्त कर लिया है.———————————–
नेटवर्क को क्रेक करने में जुटी मुंगेर पुलिस
मुंगेर. बताया जाता है कि गिरफ्तार राजकुमार ने खुद को हाफ डाला मालवाहक ऑटो का चालक बताया. उसने बताया कि उसे हथियार पहुंचाने के लिए दिया गया था. उसने भागलपुर के कुछ हथियार तस्करों का भी नाम व पता मुंगेर पुलिस को बताया है, जबकि बदरू्द्दीन ने भी बताया कि वह हथियार की डिलिवरी लेने पहुंचा था. इससे स्पष्ट है कि इस दोनों का पूरा नेटवर्क काम कर रहा है, जो हथियार की खरीद-बिक्री में लगा हुआ है. नेटवर्क को पुलिस क्रेक करने में जुटी हुई है. हालांकि, एसडीपीओ सदर ने बताया कि दोनों हथियार की खरीद-बिक्री करता है. जो भी मुनाफा होता है, वह आपस में बांट लेते हैं. गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के खिलाफ बरियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




