ePaper

स्नातक पार्ट-3 में नामांकन का कल तक मौका

Updated at : 28 May 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-3 में नामांकन का कल तक मौका

नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू ने दी जानकारी

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर 26 मई से दोबारा पोर्टल खोला है. जिसमें विद्यार्थियों को 30 मई तक नामांकन का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में नामांकन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थियों को 26 मई से दोबारा नामांकन का मौका दिया गया है. इसमें 30 मई तक विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. वहीं नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन करना अनिवार्य होगा. नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उक्त विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा.

———————————————–

10 जून तक वोकेशनल के नये सत्र को लेकर आवेदन

मुंगेर. एमयू ने अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2025-28 बीसीए सेमेस्टर-1 तथा बीबीए सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 27 मई से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि बीसीए एवं बीबीए के नये सत्र में नामांकन को लेकर 27 मई मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. इसमें नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन के लिए विद्यार्थियों को एक हजार रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं नामांकन के लिए आवेदन के पश्चात विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में नामांकन के लिए संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन